फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किसानों को पेंशन, बिजली बिल माफी की उठी मांग

Sun, 17 Sep 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। क्रांतिकारी किसान यूनियन की महापंचायत सकीट रोड पर रविवार को हुई। इसमें प्रमुख रूप से बुजुर्ग किसानों को पेंशन, बिजली बिल माफी और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

एटा पहुंचने पर क्रांतिकारी किसान यूनियन के सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार यादव ने जीटी रोड से सकीट रोड मोड़ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शनपाल सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उसके बाद एक मैरिज होम में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए दर्शनपाल सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से किसानों का शोषण किया जा रहा है, उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम चाहते हैं कि सरकार किसानों को सभी फसलों का एक निर्धारित एमएसपी दे।
देश-प्रदेश व एटा जिले में किसानों की जो भी प्रमुख समस्याएं हैं उनको प्रशासन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा दूर किया जाए। सरकार 60 साल की उम्र के बाद हर महिला-पुरुष किसान को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दे। किसानों का बिजली बिल तथा जो भी पुराना ऋण है उसको पूरी तरह से माफ करे। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ रहते हुए किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने किसानों पर जो मुकदमे दर्ज कराए थे, उनको हटाया जाए। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टैनी को बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन

सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के लोगों को यहां से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स से मुक्त किया जाए। किसानों ने हाईवे के लिए अपनी जमीन दी है। इसलिए उन्हें यह हक मिलना चाहिए। वीरेंद्र पाल सिंह, मानेश कुमार, मनी कुमार, शिवम, सचिन, पंकज, कृपाशंकर, दिलीप कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें