फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में गर्मी से मरीज परेशान, घर से लाना पड़ रहा पंखा

Tue, 11 Jun 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एमसीएच भवन में तृतीय तल पर मेडिसन वार्ड संचालित हैं, लेकिन इस वार्ड में मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं नहीं हैं। मरीजों को यहां गर्मी न लगे इसके लिए घर से पंखा लेकर आना पड़ रहा है। वार्ड में सिर्फ दो पंखा चल रहे हैं। अन्य पंखा खराब बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वैसे तो एमसीएच भवन में संचालित मेडिसन वार्ड को नए भवन में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए जा चुके है, लेकिन इसके बाद भी वार्ड में मरीजों को भर्ती करने का कार्य जारी है। मंगलवार को वार्ड में 11 मरीज भर्ती थे। इनमें 8 मरीज बुखार व एक खून की कमी व 2 अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज भर्ती थे। वार्ड में गर्मी से बचने के लिए दो पंखा चल रहे थे। बाकी के पंखा बंद पड़े थे। मरीजों ने बताया गर्मी के कारण परेशान रहते हैं। कोई सुनता ही नहीं है। रात के समय मच्छर भी परेशान करते हैं। गर्मी व मच्छरों से बचने के लिए पंखा घर से लेकर आए हैं।
यहां कर्मियों से पंखा न चलने के बारे में कहा तो उन्होंने बता दिया पंखा खराब है। मरीजों ने बताया दिन में चिकित्सक एक बार राउंड पर आते हैं। यहां पीने का पानी लेने के लिए भी नीचे जाना पड़ता है। बिजौरी निवासी ज्योती के परिजन के बताया वह घर से पखां लेकर घर से आए। वहीं वार्ड में भर्ती रोशनी के परिजन ने बताया 5 दिन से भर्ती है। बुखार के कारण भर्ती किया गया था। पंखा न चलने पर घर से लेकर आए हैं। मामले में सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया प्राचार्य ने विभागाध्यक्ष को वार्ड को नए भवन में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। वार्ड को जल्द ही स्थानांतरित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें