फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य डाकघर में जल्द बनना शुरू होंगे पासपोर्ट

Fri, 26 May 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
पासपोर्ट (डमी पऊफाोटाो)
विज्ञापन

विज्ञापन
पासपोर्ट बनवाने के लिए अब जिले के लोगों को बरेली के चक्कर नहीं लगाने होंगे। जल्द ही एटा के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने जा रहा है। पासपोर्ट आफिस से पत्र आने के बाद डाक विभाग के अधिकारी परिसर में दफ्तर के लिए स्थान चयन करने में जुटे हैं।

कुछ माह पहले केंद्र सरकार ने डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने का आदेश जारी किया था। इसी के तहत एटा के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित करने की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन


यहां प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सेवा केंद्र के लिए अलग से कक्ष तैयार करने के लिए जगह का चयन किया जा रहा है। पासपोर्ट आफिस की ओर से आरंभिक जांच के बाद मुख्य डाकघर में पासपोर्ट बनाने की सुविधा शुरू हो जाएगी।

आनलाइन करना होगा आवेदन
मुख्य डाक घर में पासपोर्ट सेवा केंद्र बनने के बाद भी पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन आनलाइन ही करना होगा। फीस भी ऑनलाइन जमा होगी। फीस जमा करने के बाद सामने आए विंडो में पासपोर्ट ऑफिस के रूप में एटा ऑफिस का नाम भी दर्ज होगा। इसके बाद संदेश के जरिए एक तारीख उपलब्ध कराई जाएगी। उस तिथि को आपको अपने सभी दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट ऑफिस पहुंचना होगा। यहां नोटरी हलफनामा भी देना होगा।

सेवा केंद्र में मिलेंगी सुविधाएं
- डाकघरों के पासपोर्ट ऑफिस में पहुंचने के बाद दिए गए समय पर सक्षम अधिकारी या कर्मचारी के समक्ष पेश होना होगा। यहां सबसे पहले दस्तावेजों की जांच होगी। फिंगरप्रिंट, रेटिना स्कैन, जांच आदि औपचारिकताएं डाकघर में ही होंगी। नई व्यवस्था के तहत पुलिस स्टेशन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू कराने के लिए पत्र मिला है। इसके लिए जगह का चयन किया जा रहा है। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य शहर और गांव के लोगों को पासपोर्ट के लिए भाग दौड़ से बचाना है।
- एसआर दुबे, डाक अधीक्षक, एटा रीजन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें