फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लोकल रूट पर वाहन नहीं मिलने से भटकते रहे यात्री

Sun, 19 Oct 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
दिल्ली जाने के लिए रोडवेज स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
एटा। दिवाली के त्योहार पर लोग कार्यस्थलों से अपने घर लौट रहे हैं। मुख्यालय से घर तक पहुंचने में रविवार को इन लोगों को लोकल रूट पर काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

काफी संख्या में जिले के लोग दिल्ली-एनसीआर और दूसरे प्रदेशों में नौकरी करते हैं। जिले से ट्रेन की व्यवस्था न होने के कारण बसों के माध्यम से ही आवागमन करते हैं। मुख्यालय पर आने के बाद इनको घर तक जाने के लिए वाहन का इंतजार करना पड़ता है। सभी लोकल रूट पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने के कारण इनको दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बाहरी डिपो की बस में बैठकर जाने पर निर्धारित स्थान पर रुकती नहीं और अगर परिचालक से कहो तो वह अगले स्थान का टिकट बनाता है। इसकी वजह से अधिक किराया और समय दोनों ही समस्या का सामना करना पड़ता है। शनिवार रात और रविवार को दिन के समय भी काफी लोग घर तक पहुंचने के लिए वाहन की तलाश में भटकते रहे।


बोले यात्री-
त्योहार के समय परिवहन निगम की ओर से लोकल रूट पर भी बस का संचालन नियमित रूप से करना चाहिए। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। - माधव कुमार, छछैना
विज्ञापन

त्योहार के दौरान कभी-कभी देर शाम या रात के समय बस स्टैंड पहुंच पाते हैं। ऐसे में घर तक पहुंचने के लिए कोई वाहन नहीं मिलता। इस समस्या का समाधान होना चाहिए। - सोनू, गोशाला



त्योहार पर अधिकांश बसों का संचालन लंबे रूट पर किया जा रहा है। इसके अलावा लोकल रूट पर भी पर्याप्त मात्रा में बसें चल रही हैं। यात्रियों को समस्या है तो समाधान किया जाएगा। - नरेश कुमार गुप्ता, एआरएम

दिल्ली जाने के लिए रोडवेज स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद

दिल्ली जाने के लिए रोडवेज स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें