फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रैक्टर-ट्राॅली में ढोई जा रहीं सवारी, लापरवाही पड़ेगी भारी

Sun, 21 Apr 2024 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आसपास के जिलों में आए दिन ट्रैक्टर-ट्राॅली से हादसे होने की सूचना आती रहती हैं। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन सतर्क नजर नहीं आ रहा। इसके चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगातार सवारी ढोई जा रहीं हैं। यह लापरवाही कभी भी जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

पिछले दिनों एक ट्रैक्टर-ट्राॅली में बैठकर थाना जैथरा के गांव कसा के लोग एक मुंडन संस्कार के लिए गंगा घाट जा रहे थे। तभी रास्ते में दरियावगंज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब मेंं पलट गया। जिससे उसमें सवार लगभग 24 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं शनिवार को मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र में द्वारिकापुर गांव के पास ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राॅली में टक्कर मार दी। जिसके चलते इसमें बैठी चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हो गए।
इस प्रकार की घटनाएं होने के बाद भी जिले में कोई ऐसा अभियान नहीं चलाया जा रहा है। जिससे कि ट्रैक्टर चालक व उसमें बैठने वाले लोगों को समझाया जा सके। रविवार को भी शहर के बीचोंबीच से तेज रफ्तार से ट्रैक्टर-ट्राॅली जा रही थी। जिनमें कई लोग बैठे हुए थे। हर तिराहे-चौराहे पर यातायात पुलिस तैनात थी। इसके बाद भी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कहीं नहीं रोका जा रहा था।
विज्ञापन

वर्जन-
हमारी ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार से ट्रैक्टर ट्राॅली में बैठकर जाने वालों को समझाया जाता है। उनको अन्य वाहनों से यात्रा करने को कहा जाता है। फिलहाल चुनाव की वजह से फोर्स की कमी है। जनता को जागरूक करने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं के सहयोग से यातायात जागरुकता अभियान सोमवार से चलाया जाएगा। -अनिल कुमार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें