एटा। थाना मलावन के गांव देवपुरा निवासी आर्यन (10 माह) को बुखार और उल्टी-दस्त की समस्या हुई। गांव में झोलाछाप से इलाज कराया। जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। रविवार को उसकी मौत हो गई।
लायक सिंह ने बताया कि उनके 10 माह के बेटे की 3-4 दिन से तबीयत खराब थी। उसको बुखार आ रहा था और उल्टी-दस्त भी हो रहे थे। गांव के ही एक चिकित्सक के यहां उसका उपचार चल रहा था। शनिवार की शाम से तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद रविवार की सुबह उसको लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। रास्ते में हालत ज्यादा खराब होने लगी। उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दिखाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन मासूम के शव को घर ले गए। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।