फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ड्राइविंग में पास या फेल, 55 एआई कैमरे बताएंगे परिणाम

Sat, 27 Jun 2026 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
फोटो 7 हलपुरा में स्थित मैनपुरी ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में बना हुआ ड्राइविंग ट्रैक। स्त्रोत व
विज्ञापन
मैनपुरी। वाहन चलाने के लिए अब आपको ऑनलाइन टेस्ट के बाद ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में वाहन चलाकर दिखाना होगा। यहां पर ऑटोमेटिक उपकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से युक्त 55 कैमरों की निगरानी में फैसला होगा कि आप वाहन चला सकते हैं या नहीं, इसके बाद ही आपका ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा। इसके साथ ही जो लोग ड्राइविंग में फेल होंगे, उनको यहां ट्रेनिंग देने की सुविधा भी होगी। सेंटर को स्वीकृति मिल चुकी है। जुलाई के पहले हफ्ते में इसे शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

हलपुरा क्षेत्र में मैनपुरी ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है । लखनऊ मुख्यालय से इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। जुलाई के पहले हफ्ते में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। इसके बाद से यहां पर दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया और लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) और हैवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा मिलेगी। आवेदक को यहां संबंधित वाहन चला कर दिखाना होगा, पास होने के बाद परिवहन विभाग से उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस जारी होगा। फेल होने पर दोबारा से आवेदन करना होगा।
-
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से युक्त कैमरों से होगी निगरानी
ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में बने हुए ट्रैक पर वाहन चलाते समय 55 सीसीटीवी कैमरे लगातार आवेदक पर नजर रखेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से युक्त कैमरों से पास में ही बने सर्वर रूम में निगरानी की जाएगी। आवेदक की एक जरा सी गलती पर इनमें लगे सेंसर उसे पकड़ लेंगे और वह टेस्ट में फेल हो सकता है। कैमरे ही बताएंगे कि आवेदक ने टेस्ट पास किया है या नहीं। ट्रेनिंग सेंटर में दो पहिया, ई रिक्शा, ऑटो, कार, लाइट मोटर व्हीकल और हैवी मोटर व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा होगी। वाहन चालक अगर अपना वाहन लेकर आता है तो उसे चला कर दिखा सकता है। वाहन न होने की स्थिति में सेंटर पर उसे पहले से ही मौजूद वाहन चला कर दिखाना होगा।
विज्ञापन

मैनपुरी ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के संचालक गौरव गुप्ता ने बताया कि सेंटर तैयार होने के बाद मई में इसकी रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय को भेज दी गई थी। 24 जून को इसकी स्वीकृति मिली है और जुलाई के पहले सप्ताह में तारीख निश्चित कर इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा।
-
वाहन चलाने के लिए 2973 स्क्वायर मीटर का ट्रैक
हलपुरा क्षेत्र में बने मैनपुरी ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर को करीब साढ़े 12 बीघा में बनाया गया है। यहां ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को आवेदन के अनुसार वाहन चला कर दिखाना होगा, इसके लिए करीब 2973 स्क्वायर मीटर के ट्रैक पर वाहन चलाना होगा। इसमें आगे-पीछे, दाएं-बाएं, पार्किंग, हिल ट्रैक व अन्य परिस्थितियों में वाहन चलाकर दिखाना होगा।

ट्रेनिंग की सुविधा का लिया जाएगा शुल्क
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आने वाले जो आवेदक वाहन चलाने में असफल होंगे उनके लिए यहां पर ड्राइविंग सिखाने की सुविधा भी होगी। उन्हें यहां पर संबंधित वाहन की ड्राइविंग सिखाई जाएगी। इसका कंपनी की ओर से शुल्क भी लिया जाएगा ड्राइविंग सिखाने के बाद यहीं से उसे लाइसेंस भी आवंटित किया जाएगा।

वर्जन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमैटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनकर तैयार है। जल्द ही शुरू होगा। यहां पर परिवहन विभाग के अधिकारी भी निगरानी करेंगे। फेल होने वाले आवेदकों को वाहन चलाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। सिद्धार्थ यादव, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें