फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम तप की आराधना कर मांगा मोक्ष

Thu, 24 Sep 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पर्यूषण पर्व के दौरान शहर भक्ति सागर में गोते लगा रहा है। गुरुवार को उत्तम तप धर्म की आराधना की गई। श्रावक-श्राविकाओं ने संसार से मुक्ति पाने की प्रार्थना की।
ठंडी सड़क स्थित नेमिनाथ जिनालय में सुबह भगवान नेमिनाथ का भव्य अभिषेक किया। इस दौरान पीत वस्त्रधारी इंद्रों ने प्रभु की जमकर भक्ति की। पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में पंडित जयकुमार जैन ने कहा कि तप वह है, जहां परिग्रह का त्याग किया जाता है। भव-पर्याय के अहंकार को छोड़ना भी तप है। प्रेमनगर स्थित नशिया जैन मंदिर में भोपाल से आई मंजीत जैन एंड पार्टी के भजनों पर सामूहिक पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर योगेश जैन, सुरेश जैन, अभिषेक जैन, सुन्नेश जैन, योगेंद्र जैन, प्रदीप जैन, विमल जैन, सुनील बांदा, राजेश जैन, रोहित जैन आदि मौजूद रहे।
 
आज होगी उत्तम त्याग की पूजा
शुक्रवार को उत्तम त्याग धर्म की पूजा की जाएगी। जैन महिला संगठन की अध्यक्ष बबिता जैन ने बताया कि दशलक्षण पर्व कर्मों से मुक्ति पाने का उपक्रम है। 10 दिनों तक भक्त प्रभु की अर्चना कर मोक्षमार्ग पर बढ़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें