फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बाहर पांच स्थानों पर बनाई जाएगी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। 12 दिसंबर को शहर के सैनिक पड़ाव में होने जा रहे भाजपा ब्रज प्रांत के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को लेकर तमाम तैयारियां की जा रही हैं। भीड़भाड़ के चलते शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर के बाहर पांच स्थानों पर पार्किंग बनाई जाएगी। जिसके बाद वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

टीएसआई बचान सिंह शाक्य ने बताया कि 12 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर पांच स्थानों पर पार्किंग बनाई जा रही है। रूट के हिसाब से पार्किंग बनाने की योजना है। शिकोहाबाद रोड से जो वाहन आएंगे उनको सुरेंद्र धर्मकांटा के पास रुकवाया जाएगा। सकीट रोड से आने वाले वाहनों को जीआईसी के मैदान में, आगरा रोड से आने वाले वाहनों को क्रिश्चिन इंटर कॉलेज व कासगंज रोड से आने वाले वाहनों को बाबा जाहरवीर मंदिर के पास रोका जाएगा। उन्होंने बताया वीआईपी पार्किंग शिकोहाबाद रोड पर प्राइवेट बस स्टैंड के पास बनाई जा रही है।
रूटों का रहेगा डायवर्जन
टीएसआई ने बताया कि 12 दिसंबर को रूटों का डायवर्जन रहेगा। इसके लिए बाईपास से वाहनों को निकाला जाएगा। अंदर बड़े वाहनों के आने पर पाबंदी रहेगी।
लगाए जाएंगे 19 बैरियर
टीएसआई ने बताया कि 12 दिसंबर को वाहन शहर के अंदर न आएं, इसके लिए 19 स्थानों पर बैरीकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। जीटी रोड सहित अन्य मार्गों पर 19 बैरियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें