फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दहेज हत्या के मामले में सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव कासिमपुर में दहेज हत्या के मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मृतका के ससुर उदयवीर और सास शामिल हैं। मामले में पति बिजेंद्र समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के स्वेटा गांव निवासी राधेश्याम ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एक नवंबर 2025 को अपनी बेटी की शादी कासिमपुर गांव निवासी बिजेंद्र के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे।
21 सितंबर 2026 को शाम करीब छह बजे ससुरालीजन ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पति बिजेंद्र समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। अब मामले में वांछित उदयवीर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन



दहेज हत्या के मामले में एक महिला सहित दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें