हाइड्रा की मदद से कचहरी रोड तिराह पर भगवान परशुराम का फरसा और धनुष स्थापित करते पालिका कर्मचारी
- फोटो : 1
एटा। जीटी रोड स्थित कचहरी तिराहे पर नवनिर्मित भगवान परशुराम चौक पर लगा फरसा दोबारा स्थापित कर दिया गया। लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य पूरा होने पर समाज के लोगों ने संतोष जताया।
गौरतलब है कि 28 जून को प्रतिमा का फरसा टूटकर गिर गया था। नगर पालिका ने संज्ञान लेते हुए नए फरसा निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई थी। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। नगर पालिका प्रतिनिधि पंकज गुप्ता ने बताया कि फरसा उस समय टूटा था, जब निर्माण कार्य चल रहा था और उसका औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ था। पुनर्स्थापना के बाद भगवान परशुराम की प्रतिमा का औपचारिक लोकार्पण समाज के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा।