तीस घंटे से अधिक समय तक चली जिला पंचायत की मतगणना ने
प्रत्याशियों-समर्थकों को थकाकर रख दिया। मुकाबले में बने प्रत्याशी और
उनके समर्थक तो जमे रहे, लेकिन अन्य आधी रात के बाद मैदान छोड़ गए। सोमवार
शाम को मतगणना केंद्रों से निकले प्रत्याशी और उनके समर्थकों की आंखों में
नींद भरी थी।
जलेसर से भाजपा साफ
जलेसर। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 10 पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकिशन यादव ने सपा समर्थित रामनरेश यादव को 894 मतों से पराजित किया। वहीं वार्ड नंबर 11 पर वीरेश यादव ने 2032 से भाजपा के प्रत्याशी टीकाराम कुशवाह को एवं वार्ड नंबर 12 पर भाकिूय भानू के प्रत्याशी राजेश्वरी देवी ने बसपा समर्थित प्रत्याशी पूनम जाटव को 39 मतों से हराया। भाजपा एक भी सीट नहीं ले सकी।
दोपहर 12 बजे खत्म हुई मतगणना
मतगणना की धीमीगति के चलते सभी प्रत्याशियों को लग रहा था कि सोमवार को देर रात तक हो पाएगी मतगणना लेकिन उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी के सहयोग के चलते सोमवार को दोपहर 12 बजे तक ही निपट गई।
क्षेत्र पंचायत में कुलदीप की सबसे बड़ी जीत
एमजीएम इंटर कालेज में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुई मतगणना में बेरनी द्वितीय से कुलदीप सिसौदिया की सबसे बड़ी जीत हुई, उन्हें 758 मत मिले, वहीं प्रतिद्वंद्वी पन्नालाल को मात्र 147 मत मिले। शाहनगर टिमरूआ वार्ड नंबर 50 से भगवान देवी को 181 और प्रतिद्वंद्वी विमलेश देवी को 180 मत मिले।