डीएम-एसएसपी ने जलेसर के एमजीएम, जनता इंटर राष्ट्रीय इंटर कालेज, डीएवी, सर्वोदय इंटर कालेज शीतलपुर, राष्ट्रीय इंटर कालेज जिन्हैरा, जनता इंटर कालेज कैल्ठा, श्रीगांधी सार्वजनिक इंटर कालेज जैथरा में मतगणना स्थल का दौरा किया। वहां पर कुछ हंगामा हुआ तो पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया।
जिला मजिस्ट्रेट निधि केसरवानी एवं एसएसपी वैभव कृष्ण ने सोमवार को मतगणना कार्य धीमा मिलने पर डीएम ने जलेसर, शीतलपुर, अवागढ़ के आरओ, बीडीओ को तेजी लाने के निर्देश दिए। जलेसर, जैथरा, अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र में मतगणना कार्य सोमवार शाम पूरा होने पर डीएम ने विजेता प्रत्याशियों को जुलूस नहीं निकालने की नसीहत दी। निधौली कलां ब्लॉक के वार्ड 15 और 8 पर कशमकश शुरूआत से जारी रही।