फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायक गैरहाजिर, निर्माण कार्य में अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी ने दो विकासखंड की तीन ग्राम पंचायतों का सोमवार को निरीक्षण किया। जहां पंचायत सहायक अनुपस्थित मिला। वहीं कराए जा रहे निर्माण कार्य में अनियमितताएं मिलीं। दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने मारहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर में पंचायत भवन का निरीक्षण किया। यहां पर कंप्यूटर तो लगा था, लेकिन पंचायत सहायक अनुपस्थित था। जिस पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ग्राम पंचायत खकरई में निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायक उपस्थित मिला। अवागढ़ ब्लॉक की पुन्हैरा ग्राम पंचायत में निरीक्षण के दौरान अंत्येष्टि स्थल का निर्माण नहीं कराया जा रहा था। ग्राम पंचायत सचिव सुधीर कुमार लोक निर्माण विभाग की सड़क किनारे इंटरलॉकिंग कराते हुए पाए गए। पीडब्ल्यूडी से अनुमति के बारे में पूछा तो जवाब नहीं दे सके। इंटरलॉकिंग का कार्य भी नियमानुसार नहीं किया जा रहा था। बेस में छोटी गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा था। इस पर एडीपीआरओ ने सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें