फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट पाल्स में हुई डांस बार की शूटिंग

Mon, 27 Apr 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई की जेडी इंटरटेनमेंट फिल्म प्रोडक्शन हाउस द्वारा शहर में की जा रही लघु फिल्म डांस बार की शूटिंग दूसरे दिन भी जारी रही, वहीं रात को भी फिल्म के दृश्य शूट किए गए। इस फिल्म की शूटिंग सेंट पाल्स स्कूल में हुई, स्कूल के छात्र-छात्रा भी इस फिल्म में लिए गए हैं।
विज्ञापन



फिल्म निर्माता गौरव शर्मा ने बताया कि रविवार को सेंट पाल्स स्कूल में लघु फिल्म डांस बार की शूटिंग करने टीम आई थी। फिल्म की शूटिंग सुबह के अलावा रात को साढ़े सात बजे से रात साढ़े 11 बजे तक हुई। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग तीन महीने में पूरी हो जाएगी। इसकी 70 प्रतिशत शूटिंग एटा और नोएडा में पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म इंटरनेट पर रिलीज की जाएगी और इसे इंडिया के अलावा अन्य देशों में होने वाले फिल्म फेस्टिवल में भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें