फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर सोलह सौ परीक्षार्थियों ने दी बीटीसी परीक्षा

Fri, 22 Apr 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
बीटीसी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के पांच केंद्रों पर संपन्न बीटीसी परीक्षा में बीस आवेदक अनुपस्थित रहे। दो पालियों की पहले दिन की परीक्षा शांति पूर्ण रही।
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ष 2014 के प्रशिक्षणार्थियों की तीन दिवसीय बीटीसी परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण रहा। दो पालियों की इस परीक्षा में पांचों केंद्रों पर 1635 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें बीस परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने प्रशभनपत्र आसान बताया। शिक्षण अधिगम के पेपर में कुछ परीक्षार्थी तो अधिगम का अर्थ नहीं जानते थे। कई महिला परीक्षार्थी छोटे बच्चों के साथ पहुंचीं। 
विज्ञापन

 विभागीय आदेशों के बाद भी परीक्षा केंद्रंों पर पुलिस बल नहीं पहुंचा। ऐसे में केंद्र व्यवस्थापकों एवं अन्य स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

सचल दल टीमों ने लिया जायजा
परीक्षा केंद्रों पर विभागीय टीमों ने पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सर्वोदय इंटर कालेज पर पहुंचे डायट प्राचार्य सुनील कुमार ने कक्षों में पहुंचकर आसन व्यवस्था एवं परीक्षा व्यवस्थाएं देखीं। वहीं दूसरी पाली में पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि ने भी परीक्षा व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें