फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका और पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

Mon, 20 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हटवाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर से गुजर रहे हाईवे-91 पर सोमवार शाम को पालिका और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बोर्ड और कब्जों को ध्वस्त कराया गया और चालान काट कर जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

शहर की सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा चला। तहसीलदार रनवीर सिंह और सीओ सिटी एमपी सलोनिया के निर्देशन में हाईवे के दोनों ओर जेसीबीे से अतिक्रमण हटवाया गया। अभियान गोदाम चौकी चौराहे से लेकर माया पैलेस चौराहा तक और चौराहे से वापस अलीगंज चुंगी तक अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान पालिका अधिकारियों ने आठ अतिक्रमणकारियों के चालान काटे और पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। इस मौके पर अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी भी दी गई। अभियान के दौरान पालिका कर्मी निरंकार समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
-----------------
व्यापारियों से हुई नोकझोंक
अभियान के दौरान व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की नोकझोंक हुई। एक नेता ने अतिक्रमणकारियों का पक्ष लेते हुए कार्रवाई को गलत बताया। इस पर अधिकारियों ने नेता को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें