फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड रिपोर्ट व डॉक्टर का पर्चा दिखाने पर मिलेगी ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। अब कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट व डॉक्टर का पर्चा दिखाकर तहसील स्तर पर ही ऑक्सीजन मिल जाएगी। मरीजों के परिजनों को भटकना नहीं पडे़गा। एसडीएम ने ऑक्सीजन वितरण के लिए नोडल अधिकारी को तैनात किया है। कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की किल्लत बनी हुई थी। आमजन को सिलिंडर नहीं मिल रहे थे। शहर में तो समस्या का अब काफी हद तक समाधान हो चुका है, लेकिन कस्बे में इसके कोई ठोस इंतजाम नहीं थे। लोगों को ऑक्सीजन के लिए शहर की दौड़ लगानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

इसको लेकर अलीगंज एसडीएम एसपी वर्मा ने ऑक्सीजन वितरण के लिए नायब तहसीलदार लक्ष्मीकांत बाजपेयी को नोडल अधिकारी तैनात किया है। मरीज के परिजनों को कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ डॉक्टर का पर्चा दिखाना होगा। जिसके बाद नोडल अधिकारी रिपोर्ट लगाएंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर ऑक्सीजन सिलिंडर मिल जाएगा। उन्होंने इसके लिए देव देवेश व सौरभ की ड्यूटी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक तथा अतुल सिंह व अशोक कुमार की ड्यूटी शाम पांच से रात 11 बजे तक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें