फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट: जिला मुख्यालय पर प्रक्रिया बढ़ी, कस्बों में अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में तीन ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इन्हें मंजूरी भी मिल गई है। जिला महिला अस्पताल में प्रस्तावित प्लांट के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। कार्यदायी संस्था को आधी धनराशि भी भेजी जा चुकी है। अगले महीने तक इसे तैयार करने का समय दिया गया है, लेकिन कस्बों के लिए प्रस्तावित प्लांट का मामला अटका हुआ है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर मैटरनिटी विंग के अलावा बागवाला और चुरथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुए हैं। मैटरनिटी विंग में 883 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता का प्लांट स्थापित होना है। इसकी लागत 1.11 करोड़ रुपये आएगी। जिसके लिए शासन से मै. एमवीएस इंजीनियरिंग प्रा.लि. का चयन हुआ है। कार्य उप्र लघु उद्योग निगम लि. के माध्यम से होना है। जिसके खाते में प्रशासन की ओर से 55.55 लाख रुपये अंतरित कर दिए हैं। दूसरा प्लांट चुरथरा सीएचसी में 500 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता का प्रस्तावित है। इस पर करीब 78 लाख रुपये खर्च आएगा।
इसे जवाहर तापीय परियोजना के के सीएसआर फंड से लगाया जाना है। जबकि तीसरा प्लांट बागवाला सीएचसी के लिए शासन से स्वीकृत हुआ है। इन दोनों ही प्लांट की स्थापना के लिए शुरूआती प्रक्रिया ही नहीं हो पा रही है। एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि संबंधित संस्था की ओर से बताया गया कि उपकरणों की खरीद का ऑर्डर दे दिया गया है। शुक्रवार से यहां प्लेटफार्म बनाया जाना था, लेकिन बारिश के कारण कर्मचारी नहीं आए हैं। शनिवार से यह काम शुरू होगा। संस्था के प्रतिनिधियों ने दो से तीन सप्ताह के बीच प्रोजेक्ट पूरा कराने की बात कही है। अन्य दोनों प्लांट को लेकर भी संबंधित संस्थाओं से बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें