फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के यात्रियों को लूटने वाले दो और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लखीमपुर खीरी के यात्रियों को लूटने वाले दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मंगलवार को लूट में उपयोग की जाने वाली बुलेरो कार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में वार्ता कर बताया कि 10 मई को रोडवेज बस स्टैंड से बुलेरो कार में लखीमपुर खीरी के चार लोगों को यात्री के रूप में बैठाने के बाद जैथरा क्षेत्र में लूटा गया था। इसमें दीपू और संदीप निवासीगण कांशीराम कॉलोनी मानपुर थाना कोतवाली देहात को जीआईसी कॉलोनी के पास से बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

इन आरोपियों ने पहले भी बस स्टैंड से यात्रियों को बिठाकर दो और वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपियों से लूटी गई रकम में से 3500 रुपये, तीन मोबाइल, एक चोरी की बाइक और दो तमंचा, कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि ढाबा संचालक देवेश उर्फ सौरभ निवासी दौलतपुर के साथ गैंग बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। अब एक आरोपी अभिषेक निवासी कांशीराम कॉलोनी फरार है। एएसपी ने बताया कि मंगलवार को सौरभ, अविनाश कुमार निवासी वजीरपुर थाना हरीपर्वत आगरा और रितिक कुमार निवासी कांशीराम कॉलोनी मानपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें