फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सांसद पप्पू यादव के बयान पर रोष, जताया विरोध

Wed, 05 Aug 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर सांसद पप्पू यादव का पुतला जलाने से पहले नारेबाजी करते विहिप
विज्ञापन
एटा। सांसद पप्पू यादव के एक बयान को लेकर बुधवार को शहर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर एकत्र हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया। इसके साथ ही उनके बयान को संत समाज तथा हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मुकेश राठौर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद ने 31 जुलाई को दिए गए अपने बयान से संत समाज का अपमान किया है, जिससे हिंदू समाज में व्यापक आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस प्रकार के बयान सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करते हैं और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपते हुए सांसद पप्पू यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। पुतला जलाने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। प्रदर्शन के दौरान चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें