फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोवंश के अवशेष मिलने से आक्रोश, दोषियों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 17 Jun 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर  के दरगाह रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के पास खाली पड़े प्लॉट में अवशेष एकत्रित करती पशु चिकित्सक
विज्ञापन
जलेसर। नगर के दरगाह रोड स्थित डाकघर के पास एक खाली प्लॉट में बुधवार को गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक व महिलाएं मौके पर पहुंच गए व मामले पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी संजय राघव ने पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
संगठन प्रतिनिधियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं इसलिए मामले का शीघ्र खुलासा किया जाना चाहिए। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने अवशेषों के नमूने एकत्र कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अवशेषों को प्रशासन की देखरेख में दफन कराया गया। क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में विशेष टीमें गठित की गई हैं। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है व संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें