फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाल्मीकि समाज के श्मशान की जमीन पर कब्जे का विरोध

Sun, 28 Dec 2025 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम शहनौआ में हिंदू एकता समूह एवं महर्षि वाल्मीकि अटल सेना ने शनिवार को बैठक की। वाल्मीकि समाज की श्मशान की जमीन पर कब्जे का विरोध जताया गया।
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि उनकी 70-80 साल पुरानी श्मशान की अधिकांश भूमि पर आरोपियों ने पूर्व में कब्जा कर लिया। अब शेष जमीन पर भी कब्जा करने की फिराक में हैं। प्रधान कुशल पाल ने बताया कि कब्जा करने वाले लोगों को धमका रहे हैं। हिंदू एकता समूह के संस्थापक शुभम हिंदू ने कहा कि श्मशान की भूमि किसी भूमाफिया के अधीन नहीं होने देंगे। शासन एवं प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अवैध कब्जे को हटवाकर भूमि श्मशान के लिए सुरक्षित कराई जाए।
महर्षि वाल्मीकि अटल सेना के जिलाध्यक्ष संजय वाल्मीकि ने कहा कि शासन एवं प्रशासन समाज के लोगों की मदद करे। बैठक में विपिन कुमार सागर, रूपेंद्र, शैलेंद्र, लोकेंद्र, मुकेश, राकेश, प्रेमपाल, राजपाल, बबलू, छोटू, सुधीर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें