फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बनाने पहुंची टीम का विरोध

Thu, 30 Jul 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 कांशीराम आवासीय कॉलोनी को ग्राम पंचायत ततारपुर का हिस्सा बनाए जाने को लेकर लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को कॉलोनी के वोट निर्धारित करने के लिए पहुुंची टीम का लोगों ने विरोध किया। गुस्सा देख टीम बिना वोट बनाए ही लौट आई।
विज्ञापन

कोशीराम आवासीय कॉलोनी ततारपुर ग्राम पंचायत की जमीन पर बनी हुई है। वर्ष 2011 की जनगणना में कॉलोनी को ग्रामीण क्षेत्र की जनगणना में दर्शा दिया गया। कॉलोनी के लोगों के शामिल हो जाने के बाद गांव की जनसंख्या अधिक हो जाने से इसे नई ग्राम पंचायत बना दिया गया। पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता पुनरीक्षण का कार्य कराया गया लेकिन उस समय इस कॉलोनी के लोगों के वोट निर्धारित नही किए गए। शुक्रवार को एडीओ पंचायत एजीमु्द्ीन, ततारपुर ग्राम पंचायत सचिव शिवनारायण शर्मा, लेखपाल राजपाल सिंह और दिलशाद अहमद कॉलोनी के वोट ग्राम पंचायत में निर्धारित करने के लिए पहुंचे। जब इस बात की जानकारी लोगों को हुई तो उन्होेंने विरोध कर दिया, कालोनी के लोगों का कहना था कि वो शहरी क्षेत्र के हैं ऐसे में उन्हें ग्राम पंचायत में कैसे शामिल किया जा सकता है। प्रदेश में कई ऐसी कॉलोनियां हैं जों ग्रामीण क्षेत्र के जमीन पर बनी हुई हैं लेकिन उनमें से किसी को ग्राम पंचायत में शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद टीम लौट गई। कॉलोनी के सरोज, मिथलेश, रामनरेश, मुन्नवर, अनीता, आफताब, भूरे, शादाब आदि ने बताया कि वे इस मामले को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी से मिलेंगे। उन्हें नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें