एटा। शहर के जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को ओपन स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल कराया गया। ट्रायल में कुल 50 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टीम चयन की जानकारी देते हुए पूजा भट्ट ने बताया कि आगामी 18 से 20 मार्च को फर्रुखाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एटा में खिलाड़ियों का चयन परीक्षण करवाया गया था।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 खिलाड़ियों को अंतिम टीम के लिए चुना गया है। चयनित खिलाड़ियों में अमन कुमार, नितिन, यश कुमार, गोविंद सिंह, पवनजीत, अजय यादव, रोहित कुमार, प्रशांत, दीपक यादव, लक्की यादव, आदेश कुमार, आयुष, प्रियांशु यादव और अभय यादव शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी अब 22 मार्च तक चलने वाली स्टेट आमंत्रित सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।