फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गए जिले के सभी महाविद्यालय

विज्ञापन
कॉलेज खुलने के बाद जेएलएन डिग्री कॉलेज के बाहर खड़े बच्चे ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय सहित जिले के करीब सौ महाविद्यालय बुधवार से खुल गए हैं। पहले दिन स्नातक के पांच प्रतिशत छात्र-छात्राएं ही पहुंचे हैं। जबकि इनकी कक्षाएं नहीं लग सकीं। छात्र-छात्राओं को पहले दिन कॉलेजों में छात्रवृत्ति के फार्म भरवाए गए। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने पढ़ाई के लिए कक्षावार रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले स्नातक तृतीय वर्ष और स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्रों की कक्षाएं लगेंगी, पहले तीन दिन छात्राएं और अंतिम तीन दिन छात्रों को बुलाया जाएगा। कक्षा में उन्हीं छात्रों को पढ़ने की अनुमति दी जाएगी जो अभिभावकों से हस्ताक्षर युक्त सहमतिपत्र लाएंगे। जिले में शहरी क्षेत्र में एक मात्र एडिड महाविद्यालय जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज है, जबकि जलेसर स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज सहित 96 वित्त विहीन कॉलेज पूरी तरह से खुल गए हैं। 23 नवंबर से यहां परास्नातक की कक्षाएं आरंभ की गईं थीं, वहीं एक दिसंबर से स्नातक की कक्षाएं आरंभ करने के निर्देश विश्वविद्यालय की ओर से दिए गए थे। एक दिसंबर को एमएलसी के चुनाव के चलते दो दिसंबर से कॉलेज खोल दिए गए हैं।
चल रहीं ऑनलाइन क्लास
प्राचार्या डॉ. सुनीता सक्सेना ने बताया कि डिग्री कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। यही कारण है कि ऑफलाइन कक्षाओं में अभी ज्यादा छात्र नहीं आ रहे हैं। परास्नातक में अभी प्रवेश चल रहे हैं। धीरे-धीरे गाइडलाइन के पालन के साथ कक्षाओं को सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह बाद कॉलेज खुले हैं, बहुत खुशी हो रही है। कॉलेज में पुराने सहपाठियों के साथ मिलने-जुलने और पढ़ाई का मौका मिलेगा।
कसक गुप्ता, छात्रा
पहले दिन कॉलेज आए, यहां कक्षा तो नहीं लगी पर छात्रवृत्ति के फार्म भरवाए गए, अब कक्षा लगेंगी तो पढ़ाई का माहौल बनेगा
करिश्मा गुप्ता, छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें