अलीगंज कस्बा में स्कूल चलों अभियान के तहत रैली निकालते बच्चे। संवाद
अलीगंज। शिक्षा का अलख जगाने को चार विद्यालयों के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। हर बच्चा पढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा के संकल्प के साथ रैली में शामिल बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
कस्बे के पीएमश्री स्कूल से शुरू हुई रैली का शुभारंभ विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा सरकार का उद्देश्य है कि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। रैली में आरडी इंटर कॉलेज, रामशाला स्कूल, उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकपुरा के बच्चे भी शामिल थे। रैली में शामिल बच्चे उत्साहित होकर बेटी-बेटा सबको पढ़ाना है शिक्षित भारत बनाना है, हर आंगन से उठे पुकार हर बच्चा पहुंचे विद्यालय के द्वार, किताब, कलम और शिक्षा का साथ, उज्ज्वल भविष्य की यही है राह नारे लगा रहे थे। बच्चों की रैली तहसील चौराहे, मुख्य बाजार, गांधी मूर्ति चौराहे, मातादीन चौराहे होते हुए पीएमश्री विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बीईओ विनोद कुमार, सत्यप्रताप सिंह राठौर, प्रधानाचार्य निशा यादव, मीनू शाक्य, सुधीर वर्मा, प्रीति सक्सेना सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।