राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण की ओर से एक दिवसीय उपभ
एटा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शनिवार को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से शनिवार को उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को दूरसंचार सेवाओं, डिजिटल अधिकारों तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ट्राई भोपाल रीजन के अधिकारी मयूर टोपले, आरएसवीएस संस्था के डॉ. एडी उस्मानी तथा संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद आसिफ ने किया। मुख्य वक्ता मयूर टोपले ने कहा कि ट्राई उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने मोबाइल सेवाओं में अनचाहे संदेश, कॉल ड्रॉप, रिचार्ज में पारदर्शिता और शिकायत निवारण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. एडी उस्मानी ने डिजिटल युग में जागरूकता और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद आसिफ ने साइबर स्वच्छता और सुरक्षा के बारे में बताया। इस दौरान ट्राई के अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं के प्रश्नों के जवाब दिए। शिकायत दर्ज के लिए टोल-फ्री नंबर 198, 1098 और 1930 सहित ऑनलाइन पोर्टल की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन हेमराज बघेल, जॉनी कुमार और नमित कुमार ने किया।