फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 24 घंटे में मात्र 4 घंटे मिली बिजली आपूर्ति

Sun, 28 Jul 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। एक ओर उमस भरी गर्मी से सभी लोग जूझ रहे हैं। वहीं, विद्युत आपूर्ति भी लोगों को परेशान कर रही है। शनिवार दोपहर से रविवार दोपहर तक 24 घंटे में महज 4 घंटे बिजली मिली। भीषण गर्मी के साथ ही लोग पीने के पानी को भी तरस गए।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस तरह की समस्या आए दिन बनी रहती है। जब विद्युत कर्मचारियों से बात करते हैं तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है। कई बार विद्युत कर्मचारी कहते हैं कि लाइन में फाॅल्ट हो गया है, बिजली 1 घंटे बाद आएगी तो कभी 2 घंटे बाद की बात कही जाती है। विद्युत केंद्र पर पहुंचने पर बताया जाता है कि मशीन खराब हो गई है। इस तरह साफ है कि लोगों को स्पष्ट वजह नहीं बताई जाती है। कस्बे में शनिवार दोपहर 1 बजे बिजली गुल हुई। रविवार दोपहर 1 बजे तक टुकड़ों में 4 घंटे ही बिजली लोगों को मिल पाई। घरों में लगे विद्युत उपकरण, इनवर्टर-बैटरी दिखावा बनकर रह गए। लोग जरूर कार्यों और पीने के लिए सरकारी नलों से पानी भरकर जाने को मजबूर रहे।
कस्बा के अनुज मिश्र ने बताया कि 24 घंटे में मात्र 4 घंटे बिजली आई है। कैसे गुजारा हो सके? 500 मीटर दूर सरकारी नल से पानी लाना पड़ रहा है। शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। पवन गुप्ता ने बताया कि पूरी रात जागते हुए काटनी पड़ी। कई बार विद्युत कर्मचारियों से शिकायत की लेकिन कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। सरकार को विद्युत व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जेई अर्जुन सिंह ने बताया कि नगर के फीडर को अलग कराया जा रहा है। फीडर अलग होते ही आपूर्ति बेहतर ढंग से मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें