फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन भुगतान में प्रधान नहीं ले रहे दिलचस्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शासन ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की है। कंप्यूटर को इंटरनेट से जोड़ने के लिए ग्राम प्रधानों को डोंगल दिए गए हैं, लेकिन प्रधानों को यह नई व्यवस्था रास नहीं आ रही है। वे ऑनलाइन भुगतान में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। उनका आरोप है कि उन्हें डोंगल से कंप्यूटर चलाने का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। वहीं अधिकारी प्रशिक्षण दिए जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

अखिल भारती प्रधान संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री व पिंजरी सरौठ के प्रधान संतोष यादव का आरोप है कि डीपीआरओ कार्यालय से अभी तक ऑनलाइन भुगतान करने के लिए प्रधानों को प्रशिक्षण नहीं दिया है। अधिकारी विकास कार्याें का भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिससे प्रधान कार्य कराने में असमर्थ हैं। प्रधानों का यह भी कहना है कि यदि कोई प्रधान निरक्षर है, तो वह कंप्यूटर कैसे चला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें