फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

विज्ञापन
रेलवे रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर में मंचासीन चिकित्सक - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। रविवार को नगला पोता स्थित पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का शुभारंभ डीएम सुखलाल भारती एवं सदर विधायक विपिन कुमार डेविड ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डीएम व विधायक ने मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी किया। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन समस्त पीएचसी एवं उनके अधीन अन्य पीएचसी पर 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को प्रात: 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि सरकार की मंशानुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर करने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में चिकित्सक, पैरामेडीकल स्टाफ, यूनानी, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक के साथ-साथ स्वास्थ्य से संबंधित कर्मचारियों द्वारा मेले में आने वाले लोगों को हर संभव मदद की जाए। टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, कन्या सुमंगला योजना, कुष्ठ रोग की रोकथाम के लिए स्पर्श जागरूकता अभियान को वृहद स्तर पर गति दी जाए। मेले में एसीएमओ डॉ. राम सिंह भी मौजूद रहे।
सकीट। प्राथमिक स्वास्थ्य कें द्रपर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि गौतम सिंह ने फीता काटकर किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव यादव ने बताया कि क्षेत्र वासियों से कहा कि किसी व्यक्ति को कैसी भी परेशानी हो वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेला में पहुंचकर लाभ उठा सकता है। इस मौके पर प्रशांत कुमार, अवनीश मिश्र, शिवचरण यादव, पुष्पेंद्र यादव, धीरज यादव, राहुल शाक्य, डॉ. प्रेरणा यादव और आयुष आदि मौजूद रहे। निधौलीकलां के पीएचसी पर सदर विधायक विपिन वर्मा, अधीक्षक शिवम गुप्ता एवं चेयरमैन देवलाल लोधी ने मेला का शुभारंभ किया। मौजूद लोगों में डॉ. अख्तर उजमा, डॉ. रमेश राजपूत, धर्मेंद्र कुमार, तिलक सिंह, आदेश कुमार, दीपमाला, रामा वर्मा, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें