एटा। महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जानकारी व लाभार्थियों की संख्या की ऑनलाइन फीडिंग कराई जा रही है। इसमें सभी केंद्रों की जानकारी भरी जा रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जानकारी अब ऑनलाइन फीड कराई जा रही है। वहीं लाभार्थियों की संख्या भी फीड कराई जा रही है। इसका लाभ ये होगा की प्रत्येक कार्यकर्ता का लॉगिन आईडी व पासवर्ड अपने आप सेट हो जाएगा। इस फीडिंग के बाद कार्यकर्ता एक सिस्टम कोड और मोबाइल नंबर दर्ज कर बिना किसी ओटीपी के लॉगिन करेंगे। साथ ही वास्तविक लाभार्थी दर्ज हो पाएंगे जिससे खाद्य आपूर्ति में सुधार होगा और पात्र लाभार्थी को ही लाभ मिलेगा।
कंप्यूटर ऑपरेटर का लिया जा रहा सहयोग
संजय सिंह ने बताया कि इस कार्य में कंप्यूटर ऑपरेटर का सहयोग लिया जा रहा है। सकीट ब्लॉक में परियोजना अधिकारी सोनी के द्वारा मास्टर ट्रेनर्स का भी सहयोग लिया गया।
फीडिंग में दी जाएगी ये जानकारी
केंद्र का कोड, कार्यकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, केंद्र का प्रकार (शहरी/ग्रामीण), सेक्टर का नाम, पंचायत का नाम, गांव का नाम, एसएचजी का नाम, कोटेदार का नाम भरना है। साथ ही साथ लाभार्थी संख्या लिखनी है।