फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरहवीं की दावत खाकर लौट रहे अधेड़ की हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक जयदेव फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के नगरिया के पास बुधवार की देर शाम तेरहवीं की दावत खाकर लौट रहे अधेड़ बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन निजी चिकित्सकों को दिखाने के बाद हालत नाजुक होने के चलते इलाज के लिए आगरा लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। हादसे की खबर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

गांव नगरिया मोड़ निवासी जयदेवी सिंह (45) पुत्र मोहन लाल पड़ोसी गांव नगला दीप में दावत खाकर बुधवार की देर शाम घर लौटते समय बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए आगरा लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पिता मोहन लाल ने बताया है कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ पैदल आ रहे थे तभी हादसा हो गया। बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी। इसकी वजह से सिर में गंभीर चोटें आ गई, हालत नाजुक होने के चलते पहले स्थानीय एक निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद हालत गंभीर होने की वजह से आगरा लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि हादसे के बाद बाइक सवार मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग गया, उसे कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें