एटा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला ने बताया कि मदरसा परीक्षा वर्ष–2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया मदरसा पोर्टल पर चल रही है। परिषद द्वारा समय-सारणी एवं आवेदन भरने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए 20 दिसंबर तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मदरसों के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर भरे जा रहे हैं। परीक्षा शुल्क 19 दिसंबर तक ट्रेजरी चालान के माध्यम से राजकीय कोष में जमा किया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। भरे गए आवेदन पत्रों को मदरसा पोर्टल पर 22 दिसंबर तक लॉक किया जाएगा। परीक्षा आवेदन पत्रों को ऑनलाइन पोर्टल पर 26 दिसंबर 2025 तक लॉक किया जाएगा। इसके बाद 6 जनवरी 2026 तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते हुए ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर केंद्रों का डाटा फीड किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र, उपस्थिति पत्रक एवं डेस्क स्लिप 15 जनवरी 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे।