फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डेंगू का एक और मलेरिया के निकले 4 मरीज

Wed, 20 Aug 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती मलेरिया व डेंगू के मरीज। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले में डेंगू दस्तक दे चुका है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में डेंगू का एक और मलेरिया के 4 पीड़ित निकले। इन्हें संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज में विभिन्न बीमारियों का 1931 मरीजों ने उपचार लिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती जुगेंद्र (16) निवासी भरतौली ने बताया कि मंगलवार को बुखार और कमजोरी मालूम पड़ी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच कराई इसमें डेंगू की पुष्टि हुई। साथ ही प्लेटलेट्स भी 32000 पाई गईं। जितेंंद्र (35) निवासी धुमरी ने बताया कि 3 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में दवा ली लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंचे यहां पर मलेरिया निकला।
निशा (15) निवासी कल्यानपुर ने बताया कि 3 दिन से बुखार आ रहा था। बबिता (22) निवासी बिजौरी ने बताया कि 12 दिन से बुखार आ रहा था। रीता (18) निवासी सहवाजपुर ने बताया कि 4 दिन से बुखार आ रहा था। मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए आए। यहां पर चिकित्सकों ने जांच कराई जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। सभी मरीजों को संचारी रोग वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

वहीं मेडिकल कॉलेज में सुबह 7:30 बजे से ही पर्चे बनवाने के लिए लाइन लगना शुरू हो गई थी। सुबह 8 बजे से पर्चे बनना शुरू हुए। दोपहर 2 बजे तक कुल 1931 मरीजों के पर्चे बनाए गए। मेडिसिन विभाग में करीब 550 मरीजों ने बुखार, डायरिया व पेट दर्द की दवा ली। वहीं सामान्य वार्ड में 70 गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। इसके साथ ही दवा काउंटर पर मरीज व परिजन की लंबी कतार लगी रही। दवा लेने के लिए मरीजों को दो घंटे तक इंतजार करन पड़ा।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- घर में गमले आदि में पानी न भरने ने दें।
- रात को सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- शरीर को ढकने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
- गंभीर स्थिति में चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें