फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: हाईवे पर टेंपो पलटने से एक की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल; भाड़ा छोड़कर लौट रहे थे घर

Sun, 31 Dec 2023 12:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में हाईवे पर टेंपो पलटने से एक की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों लकड़ी का भाड़ा छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बीती रात टेंपो पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हादसा निधौली कलां थाना क्षेत्र में हाईवे पर रात करीब 11.30 बजे हुआ। यहां थाना क्षेत्र के ही मोहरान मोहल्ला निवासी बंटी पचौरी अपने पड़ोसी ऑटो चालक के साथ लकड़ी का भाड़ा लेकर गया था। वहां से वापस घर लौटते समय अवागढ़ के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। 

वहां से निकल रहे लोगों ने देखा तो रुक गए। उन्होंने दोनों को बाहर निकाला। मौजूद लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया। घायल चालक का इलाज किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें