फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लाइनमैन का रुपये लेते वीडियो वायरल

Sat, 30 Dec 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विद्युत निगम में आए दिन कर्मियों द्वारा रुपये लेने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। अब जलेसर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एक लाइनमैन का रुपये लेते वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें केबल सही करने के नाम पर 200 रुपये लेने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुुए वीडियो को जलेसर क्षेत्र के एक विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन का बताया जा रहा है। क्षेत्र के गांव दौलतपुर मुश्की निवासी गुलशन ठाकुर ने विद्युत केबल जलने पर लाइनमैन को बुलाया। उसने केबल सही कर जोड़ने के बदले 200 रुपये मांगे। केबल ठीक होने के बाद लाइनमैन ने रुपये लिए। किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने बताया मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें