फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हत्सारी गांव में बुखार से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के हत्सारी गांव में बुखार का प्रकोप ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। बुखार से 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। करीब सात हजार की आबादी वाले गांव में मंगलवार को सात लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच और उपचार उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हत्सारी गांव में सोमवार को 19 संदिग्ध मरीजों के सेंपल लिए गए थे। मंगलवार को रिपोर्ट में सात लोग डेंगू पीड़ित मिले। इसमें आनंद (18), रामस्वरूप (70), रमाशंकर (60), हरिप्यारी (60) भरत सिंह (62), स्नेहलता (50), मोनिका (12) डेंगू पीड़ित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और डेंगू पीड़ित मरीजों को उपचार दिया। वहीं सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी गांव का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी। साथ ही बीमार लोगों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
इसके साथ ही ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह ने बताया कि गांव में अब तक 275 लोगों की जांच कराई गई है। इनमें 150 लोगों में बुखार की शिकायत मिली थी। इनमें से काफी लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शेष मरीजों का उपचार जारी है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि गांव में मरीजों का उपचार उनकी देखरेख में कराया जा रहा है। मोबाइल वैन यूनिट के माध्यम से भी मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा है। एटा मुख्यालय की स्वास्थ्य टीम और सीएचसी अलीगंज की टीम गांव में लगाई गईं हैं ताकि मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सके।
रसूलपुर गढ़ौली में महिला डेंगू मिली पीड़ित : स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मिरहची क्षेत्र के रसूलपुर गढ़ौली में एक महिला डेंगू पीड़ित मिली है। देवकी (26) डेंगू पीड़ित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर अन्य लोगों की जांच की है। वहीं संदिग्ध मरीजों को उपचार दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें