फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भूसे से भरी ट्रैक्टर-टॉली पलटी, एक की माैके पर ही माैत; चार लोग गंभीर घायल

Tue, 17 Mar 2026 07:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

भूसा से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली फिरोजाबाद से एटा की ओर जा रही थी। रास्ते में हरचंदपुर के पास ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के हरचंदपुर के पास भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मृतक के भतीजे संदीप ने बताया कि देवदत्त (52) निवासी नगला भीम, ताऊ राकेश (52), राजा (30), नंदकिशोर (52) और रामबकील (60) निवासी नगला बाबन थाना एका जिला फिरोजाबाद छछैना की ओर से ट्रैक्टर में भूसा लादकर एटा आ रहे थे। रात करीब 12 बजे हरचंदपुर के पास ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के ऊपर बैठे ताऊ राकेश समेत सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। मलावन थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक समेत सभी घायलफिरोजाबाद जिले के निवासी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें