फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसे में एक की मौत, 8 लोग घायल

Fri, 01 Nov 2024 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार की रात बहन के घर जा रहा बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर खारजा नहर में जा गिरा। जिसकी वजह से मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने उसको देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड की जानकारी पर परिजन को सूचना दी गई। अन्य हादसों में 8 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गांव मोतीनगर थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज निवासी विनीत कुमार ने बताया कि भाई रामभरोसे (34) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह कुमरावली में अपनी बहन के यहां जा रहे थे। रास्ते में कोतवाली देहात के गांव बाहनपुर के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से वह सड़क से नीचे खारजा नहर में जा गिरे। किसी को जानकारी नहीं हुई इसलिए वह रात भर वहीं पड़े रहे और उनकी मौत हो गई।
अन्य सड़क हादसों में विमलेश निवासी नगला जवाहरी, अंकुर और प्रदीप नगला ख्याली थाना मिरहची, बबलू और बीरू निवासी वनगांव थाना कोतवाली नगर, पुष्पेंद्र व कमलेश निवासी अमनपुर थाना सकरौली और करिश्मा व इनके पति श्याम निवासी भिड़ाई थाना जहानाबाद जिला फर्रुखाबाद घायल हुए हैं। इनमें से विमलेश, करिश्मा और श्याम को आगरा रेफर किया गया है। शेष का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


वाहन की चपेट में आने से घायल युवक ने तोड़ा दम
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में एक सप्ताह पहले एक मानसिक रूप से बीमार अज्ञात युवक दुर्घटना में घायल हो गया था। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जिसकी बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। शिनाख्त नहीं होती है तो 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम करा के अंतिम संस्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें