फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसे में एक की मौत, 15 घायल

Tue, 26 Nov 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला पूरब थोक थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज निवासी अब्दुल गफ्फार (54) किसी कार्य से करहल गए थे। 14 नवंबर को अलीगंज होते हुए घर लौट रहे थे। उसी समय पटियाली मार्ग पर असदपुर गांव के पास उनकी स्कॉर्पियो कार ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज और वहां से मेडिकल कॉलेज एटा पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान 25 नवंबर की देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना नयागांव के सराय अगहत निवासी अनुज कुमार मंगलवार को दिल्ली से घर लौट रहा था। पिलुआ थाना क्षेत्र में हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे की एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, यहां से अलीगढ़ रेफर किया गया है। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में अवागढ़ थाना क्षेत्र के वीरनगर निवासी अहवरन, जरानी कलां निवासी संजय और अनिल, कोतवाली नगर के शृंगार नगर निवासी यश वर्धन और शांतिनगर निवासी दिनेश मिश्रा, मारहरा थाना के नगला बृजराज निवासी राजकुमार, रिजोर थाना क्षेत्र के मिश्री गांव निवासी शिवम और लालू, देहात कोतवाली के वाहनपुर निवासी छत्तरपाल, अजीत नगर सिढ़पुरा निवासी निर्मला देवी और महारानी, शिशुपाल निवासी भोपा थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद और बिनावर बदायूं निवासी अभय कुमार घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें