उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार को डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची खेलते खेलते चूल्हे में पहुंच गई। वह फिसली को उसके ऊपर खौलते दूध का भगोना गिर गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
घटना बागवाला थाना क्षेत्र के गांव सियपुर की है। गांव निवासी मुकेश बाबू ने बताया कि सुबह उनकी डेढ़ वर्षीय भतीजी वर्तिका घर पर खेल रही थी। आंगन में ही चूल्हे के ऊपर भगोने में दूध उबल रहा था। घर के लोग अन्य कामों में लगे हुए थे। खेलते-खेलते वर्तिका चूल्हे के पास पहुंच गई।
यहां पर खेलते समय वह फिसल गई। खौलते हुए दूध का भगोना उसके ऊपर पलट गया। इसके चलते वह बुरी तरह से झुलस गई। मासूम की चीख पुकार सुनकर हम लोग वहां पहुंची। वर्तिका को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां उसका उपचार चल रहा है।