फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पागल बाबा ने महज 10 मिनट लिए...कटप्पा को अखाड़े में यूं चटाई धूल, लोग दखते रह गए

Wed, 05 Mar 2025 02:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

 तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में आखिरी मुकाबला अयोध्या के पागल बाबा और कटप्पा के बीच हुआ। महज 10 मिटन में पागल बाबा ने कटप्पा को पराजित कर ये कुश्ती अपने नाम कर ली।  
 
विज्ञापन
अवागढ़ में कुश्ती के दौरान जोर-आजमाइश करते पहलवान।  - फोटो : अवागढ़ में कुश्ती के दौरान जोर-आजमाइश करते पहलवान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अवागढ़ के मोहल्ला तिवारियान स्थित मां दुर्गा मंदिर पर श्रवण गंगा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय कुश्ती का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। पहले दिन 15 कुश्ती लड़ी गईं। दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेच का प्रदर्शन किया। अयोध्या के पहलवान पागल बाबा ने आखिरी कुश्ती जीती।
विज्ञापन


दंगल का शुभारंभ श्रवण गंगा समिति के सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूर्यप्रताप सिंह सूरज ने फीता काटकर एवं पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया। अयोध्या, कानपुर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद सहित अन्य जिलों के पहलवानों ने प्रतिभााग किया।

पहले दिन 1100 रुपये से लेकर 21000 रुपये के इनाम की कुश्ती हुईं। 11 हजार रुपये की कुश्ती कानपुर के पहलवान अजगर और अयोध्या के पहलवान बाबा लक्ष्मण दास के बीच हुई। इसमें बाबा लक्ष्मण दास विजयी रहे।
विज्ञापन


21 हजार रुपये की अंतिम कुश्ती कानपुर के पहलवान कटप्पा और अयोध्या के पहलवान पागल बाबा के बीच हुई। इसमें पागल बाबा ने मात्र दस मिनट में कटप्पा को पराजित कर इनाम अपने नाम कर लिया। पागल बाबा की जीत पर पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कुश्ती में प्रमुख रूप से बृजेश प्रताप सिंह, सोनू ठाकुर, गौरव प्रताप सिंह, सुमित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें