अलीगंज क्षेत्र में स्कूल बस का निरीक्षण करते एआरटीओ सत्येंद्र सिंह। संवाद
अलीगंज। एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने नए सत्र के स्कूल खुलने के पहले दिन कस्बे में आकर स्कूल बसों और अन्य वाहनों का परीक्षण किया। कई दिन बाद सड़क पर निकली स्कूल की बसों को रोककर उनकी फिटनेस और कागज चेक किए।
चेकिंग में एक खटारा स्कूल की बस को सीज करते हुए कई बसों का चालान किया है। साथ ही स्कूल संचालकों को दो दिन में वाहनों को फिट कराने की चेतावनी दी है।
स्कूल खुलने के पहले दिन एआरटीओ सतेंद्र कुमार के टीम सहित कस्बे में आकर स्कूल वाहनों को चेक किए जाने से संचालकों में खलबली मच गई। नगर और क्षेत्र के लगभग सभी स्कूलों की बच्चों को रोक लिए जाने से स्कूल संचालकों में खलबली मच गई। बच्चों से सवार बसों और अन्य वाहनों को रोककर उनका बारीकी से परीक्षण किया गया। कागजात के साथ ही उनकी फिटनेस देखी, बीमा और फिटनेस न होने पर दो दिन में ऑनलाइन पोर्टल पर कराने की चेतावनी दी।
खिड़की में शीशे न होने और फटी सीटें होने पर नाराजगी जताते हुए उनको दुरुस्त कराने को कहा। चेकिंग की जानकारी पर अनेक स्कूल संचालक मौके पर पहुंचकर सफाई देते नजर आए, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कहा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर ही स्कूल के वाहन बच्चों को ले जाने का काम कर सकेंगे।