फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की सिर पर सरिया मारकर हत्या

Sat, 04 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 किशोर ने शुक्रवार रात एक अधेड़ के सिर पर सरिया मारकर हत्या कर दी। किशोर अपनी मां और अधेड़ की वार्तालाप से बौखला गया था। घायल ने कुछ ही देर में मौके पर दम तोड़ दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी हैं।
विज्ञापन




वारदात थाना पटियाली क्षेत्र के गांव लौड़इया में शुक्रवार रात की है। पुलिस के मुताबिक गांव के ही एक किशोर के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसने अपनी मां से गांव के ही वीरपाल को कई बार बातें करते देखा था। इसका विरोध किया तो उसे डांट फटकार दिया जाता था। रात में वीरपाल के आने पर किशोर आपा खो बैठा। उसने लोहे की सरिया से वीरपाल के सिर पर वार कर दिया। इससे फड़फड़ाकर वीरपाल गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी भी तत्काल फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस आ गई। उसने शव को कब्जे में ले लिया। मामले में मृतक के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें