फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लखनऊ से आए अफसरों ने लिया खाद्य वितरण का जायजा

Sat, 07 Dec 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शासन के निर्देश पर अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता शनिवार को एटा आए। समितियों पर जाकर खाद की उपलब्धता वितरण की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद जिला सहकारी बैंक में बैठक की।
विज्ञापन

खाद की मारामारी की गूंज प्रदेश स्तर तक पहुंची। इसके बाद मंडल स्तरीय नोडल अधिकारी तय किए गए हैं। अलीगढ़ मंडल का नोडल अधिकारी अपर आयुक्त मनोज कुमार द्विवेदी को बनाया गया है। वह शनिवार को उपायुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता प्रमोर वीर आर्य के साथ एटा आए।
मलावन के आसपुर और बाबसा पहुंचकर सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। वहां खाद की उपलब्धता और वितरण की स्थिति जानी। किसानों से भी जानकारी की। इसके बाद जिला सहकारी बैंक में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बैठक की। कहा कि शासन से भरपूर खाद सभी जिलों को भेजी जा रही है। हिदायत दी कि अनावश्यक रूप से किसानों को परेशान न किया जाए। हर किसान को खाद उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान एआर कोऑपरेटिव सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें