फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रेक्षक ने गणना कार्मिकों के प्रशिक्षण का लिया जायजा

Mon, 08 May 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आरओ, एआरओ एवं पंचायत रिसोर्स सेंटर में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। चुनाव प्रेक्षक नरेंद्र प्रसाद पांडेय ने पंचायत रिसोर्स सेंटर पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया।डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण को गहनतापूर्वक हासिल करें। मतगणना के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याएं या विषम परिस्थितियों में क्या कदम उठाने हैं आदि बातों पर मार्गदर्शित किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी ने कलक्ट्रेट सभागार में सभी आरओ, एआरओ को संबोधित करते हुए कहा कि 13 मई को मंडी समिति में मतगणना कराई जाएगी। मतगणना के लिए कुल 98 टेबल लगाई जाएंगी। जिन पर जनपद के 270 बूथों की मतगणना होगी। सीडीओ डॉ. एके बाजपेयी, एएसडीएम वेदप्रिय आर्य, पीडी निर्मल द्विवेदी, बीएसए संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंडी में स्ट्रांग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं की ली जानकारी
डीएम ने सोमवार शाम मंडी समिति पहुंचकर प्रेक्षक को स्ट्रांगरूम, बैरीकेडिंग सहित पार्टी रवानगी एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रेक्षक द्वारा दिए गए सुझावों, निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए आश्वस्त किया। एसएसपी उदय शंकर सिंह, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें