फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुतायत में लिए जा रहे दावे आपत्ति

विज्ञापन
तहसील सभागार में दावे आपत्ति फार्म लेते बीएलओ ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दावे-आपत्ति लिए जा रहे हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा वोटर से ही शिकायत का फॉर्म लेने की बात कही गई है लेकिन बीएलओ द्वारा एक-एक व्यक्ति से बड़ी संख्या में फॉर्म लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में सदर तहसील में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दावे और आपत्ति लिए जा रहे हैं। सोमवार को तहसील सभागार में मारहरा विधानसभा क्षेत्र के दावे आपत्तियां लिए जा रहे थे। इस दौरान एक-एक व्यक्ति से कई-कई फॉर्म एक साथ लिए जा रहे थे।
जानकारी पर सदर एसडीएम अबुल कलाम ने तत्काल सदर तहसीलदार को जांच के लिए सभागार में भेजा। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि एक व्यक्ति से एक ही फॉर्म लिया जाए। यदि कोई व्यक्ति ज्यादा संख्या में जमा करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

---------
फॉर्म जमा करने को लेकर हुई धक्कामुक्की
तहसील सभागार में सोमवार को फॉर्म जमा करने वाले आवेदक बड़ी संख्या में पहुंचे। यहां पहले फॉर्म जमा करने को लेकर आवेदकों में धक्कामुक्की होने लगी। इस पर बीएलओ को होमगार्डों को बुलाना पड़ा। होमगार्ड ने आवेदकों की दो लाइन लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें