फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में प्रवेश को बच्चों में दिखा उत्साह

Mon, 09 Jan 2017 12:09 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
परीक्षा में द‌िखा उत्साह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले के छह केंद्रों पर रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें 2424 विद्यार्थी शामिल हुए। जबकि 380 आवेदक अनुपस्थित रहे। जलसेर केंद्र पर सर्वाधिक 102 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

रविवार को कड़ाके की ठंड के बाद भी नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय से पूर्व ही सैकड़ों छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। डीआईओएस ने बताया कि जिले के 2804 परीक्षार्थियों के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 2424 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। जलेसर में 102 और निधौली कलां परीक्षा केंद्र पर 93 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए रविवार को चार केंद्रों पर  प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। 2821 में से 2116 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


 
जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए कासगंज में श्रीसुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज पर 816 परीक्षार्थियों में से कासगंज के 521 में से 432 एवं सोरों के 295 में 246, सिढ़पुरा के गंगा महारानी इंटर कालेज में 430 में 293, गंजडुंडवारा के 318 में 249, एसबीआरएल इंटर कॉलेज पटियाली में 490 में 373, मक्खन लाल इंटर कॉलेज अमापुर में 283 में 256, सहावर में 484 में 267 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान नवोदय विद्यालय के ब्लॉक लेवल आफीसर, शिक्षा विभाग के उड़न दस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल रहकर जायजा लिया।

ठंड में ठिठुरते हुए पहुंचे परीक्षा केंद्र
 नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए 7 विकास क्षेत्रों के लिए 4 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए। ऐसे में परीक्षार्थियों के सामने काफी दिक्कतें आईं। ठंड में ठिठुरते हुए परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें