फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निशाने पर सरकार की योजनाएं

Sun, 08 Jan 2017 12:35 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निशाने पर सरकार की योजनाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव का एलान और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद आयोग के निशाने पर प्रदेश सरकार की वह योजनाएं आ गई हैं। जिन योजनाओं पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो या पोस्टर लगा है। आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए स्कूल बैग, राशन कार्ड कवर, स्मार्ट फोन पंजीकरण पर रोक लगा दी है। यही नहीं अफसरों के सेलफोन से सरकारी योजनाओं की कॉलर ट्यून भी हटा दी गई हैं।


खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में बनाए गए नए राशन कार्ड का कवर और स्कूलों में वितरित होने वाले बैग पर सीएम अखिलेश यादव का फोटो लगा है। आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए मुख्यमंत्री का फोटो लगा स्कूल बैग और राशन कार्ड के वितरण पर रोक लगा दी है। जिला पूर्ति अधिकारी गुलाब सिंह यादव का कहना है कि राशन कार्ड वितरित किए जाएंगे, लेकिन कार्ड का कवर जिस पर मुख्यमंत्री का अखिलेश यादव का फोटो लगा है वितरित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ज्यादातर कार्ड ब्लॉक के माध्यम से वितरित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचे कवर का वितरण नहीं होगा। यही नहीं प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को वितरित किए गए ई-रिक्शा के पीछे विधायकों ने सीएम के फोटो के साथ अपने पोस्टर लगवाए थे। आयोग ने उन्हें भी हटाने के निर्देश जारी किए हैं। बीएसए रमाकांत वर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फोटो लगे स्कूल बैग आने थे, लेकिन अभीतक आए नहीं हैं। बैग की खेप आ भी जाएगी तो उनका वितरण नहीं किया जाएगा। डीएम शंभूनाथ ने बताया कि आयोग के निर्देश पर अफसरों के सेलफोन में बजने वाले सरकारी योजनाओं की कॉलर ट्यून हटाने के साथ ही समाजवादी स्मार्ट फोन पंजीकरण पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें